जबलपुर: एक महिला को बदमाश धमकी दे रहा है। जिसके चलते उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। पीडि़ता विनीता यादव 32 वर्ष निवासी ग्राम फुलर, तहसील शहपुरा ने शिकायत में बताया कि उसके पति का स्वर्गवास हो गया था जिसके बाद से वह पिता के साथ फुलर ग्राम में निवास करती है।
घर के पीछे उपेंद्र सिंह का खेत है जिसने पूर्व में उसके साथ मारपीट करते हुए धमकाया था। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया था लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है और वह खुलेआम घूम रहा है।
