भिंड जिले में दो जातीय समुदाय के बीच गंभीर तनाव, पुलिस हाई अलर्ट

भिंड: भिंड जिले में दलित पेशाब कांड के बाद दो जातीय समुदाय के बीच गंभीर तनाव व्याप्त हो गया है।पुलिस ने एडवायजरी जारी कर आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर अफवाह, भड़काऊ पोस्ट, साम्प्रदायिकता बढ़ाने वाली पोस्टों पर सायबर सेल नजर रख रही है। भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। इस बीच सवर्ण समाज ने महापंचायत आयोजित की। इसमें सवर्ण नेताओं ने जाटव समाज के लोगों से सामाजिक, आर्थिक रूप से सम्बंध खत्म करने का निर्णय लिया।दलित मारपीट मामले ने सामाजिक तनाव का रूप ले लिया है, सवर्णों ने कहा कि दलितों से बातचीत करना, उठना बैठना भी बंद करेंगे।

Next Post

दीक्षांत परेड में 141 नव आरक्षक हुए पासआउट, देश रक्षा की ली शपथ

Fri Oct 24 , 2025
इंदौर: सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) बिजासन में शुक्रवार को आरक्षक बैच क्रमांक 205 की भव्य दीक्षांत परेड आयोजित हुई। इस दौरान 141 नव आरक्षकों ने राष्ट्र रक्षा और संविधान की अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। परेड के मुख्य अतिथि आलोक कुमार सिंह, महानिरीक्षक, एसटीसी एवं […]

You May Like