पंचांग 21 मई 2026:-
रा.मि. 31 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पंचमीं गुरूवासरे दिन 1/45, पुनर्वसु नक्षत्रे दिन 9/26, गण्ड योगे दिन 4/14, बालव करणे सू.उ. 5/20, सू.अ. 6/40, चन्द्रचार कर्क, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 21 मई 2026
वर्ष के प्रारंभ में उतावलीपन में लिये गये निर्णय से हानि होगी, शत्रुपक्ष के षडयंत्रों के कारण मन व्यथित रहेगा, पूर्व नियोजित कार्यो में व्यस्तता रहेगी, वर्ष के मध्य में मित्रों व भाईयों के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा, संतान पक्ष से नवीन योजनाओं का विचार विमर्श होगा, वर्ष के अन्त में सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी,जमीन जायजाद से लाभ मिलेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों का शत्रु षडयंत्रों के कारण मन व्यथित रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की पूर्व निर्धारित कार्यो में व्यस्तता रहेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को संतान पक्ष से नवीन समाचार प्राप्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों के व्यवसाय में सुधार होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सांसारिक सुखों की वृद्धि होगी,मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का खर्च अधिक रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नई योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा.
———————————————————
आज का भविष्य:-गुरूवार 21 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक संकोची, एकांतप्रिय होगा, शिक्षा अच्छी और उत्तम रहेगी, नौकरी में सफलता मिलेगी, जन्म स्थान से दूर भाग्योदय होगा, आय के एक से अधिक साधन उपलब्ध रहेंगे.
———————————————————
मेष- दौड़धूप के अच्छे परिणाम मिलेंगे, धर्म कर्म में आस्था बढेगी, यात्रा सुखद और अच्छी रहेगी, विवादों का समाधान होगा, पारिवारिक कार्यो में रूचि रहेगी.
वृषभ- झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं, जल्दबाजी में गलती कर लेंगे, वाणी में नियंत्रण रखकर कार्य करना हितकर रहेगा, मित्र वर्ग आपके संबंधों से संतुष्ट रहेंगे.
मिथुन- पुराने झगड़े सुलझने के आसार हैं, प्रियजन से मुलाकात सुखमय रहेगी, निर्माण कार्यो में रूचि, संतान संबंधी सुखद समाचार प्राप्त होगा.
कर्क- लेनदेन के मामले सुलझने का योग है, लंबी दूरी की यात्रा होगी, नवीन योजनाओं का विचार संभव है, व्ययभार अधिक रहेगा.
सिंह- पुरानी बातों भूलकर काम पर ध्सान दें, जिद छोडक़र कार्य करें, नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति होगी, अतिथि आगमन होगा.
कन्या- सहकर्मी भ्रमित करने का प्रयास करेंगे, सहयोगी की कमी का अनुभव होगा, शारीरिक सुख मिलेगा, शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है, यश मिलेगा.
तुला- भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कारोबारी यात्रा का योग है, आय में वृद्धि होगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.
वृश्चिक- व्यापारिक कार्यो में सम्हलकर फैसला लें, लाभ मिलेगा, स्थाई एवं अन्य साधनों में सफलता मिलेगी, विशिष्टजनों से संपर्क बढ़ेगा, शारीरिक पीड़ा हो सकती है.
धनु- पुरानी बातों को भूलकर काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी, आजीविका के प्रयासों में सफलता, राजकीय सहयोग, कार्य की अधिकता रहेगी.
मकर- रोजगार में इच्छित अवसरों की तलाश रहेगी, पारिवरिक आयोजन में शामिल होंगे, स्वास्थ्य लाभ होगा, धार्मिक कार्यो से मानसिक संतुष्टि रहेगी.
कुम्भ- राजकीय मामले सुलझेंगे, पूरे मनोयोग सेकाम करेंगे, खानपान की अनियमितता रहेगी, श्रम से अधिक कार्य करना होगा, सोचे हुये कार्यो में विलंब होगा.
मीन- विपरीत माहौल में समझौता करना हितकर रहेगा, कर्ज से छुटकारा होगा, व्यवहार कुशलता एवं कर्मठता से कार्य पूर्ण होगा, निर्णय पक्षधर ही रहेगा.
———————————————————
व्यापार भविष्य:
अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पंचमीं को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, तिल, तेल, मोठ, के भाव में मंदी होगी, सरसों, अरंड़ी, गुड़ शक्कर के भाव में घट-बढ़ रहेगी, आज 11 बजकर 10 मिनिट से 15 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभकारीरहेगा, भाग्यांक 7033 है.
———————————————————
