जबलपुर: कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में विगत कई दिनों से सर्वर पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। जिसके चलते रजिस्ट्री कामकाज प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार जहां पहले रजिस्ट्री कार्यालय में एक दिन में लगभग 100 से 150 रजिस्ट्री हो जाया करती थी, तो सर्वर प्रॉब्लम के चलते मात्र 40 से 45 रजिस्ट्री हो पाई हैं। यह आंकड़ा भी तब पहुंच रहा है जब सर्वर प्रॉब्लम के चलते अधिकारी- कर्मचारी रात तक बैठकर काम कर रहे हैं।
रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वर प्रॉब्लम होने के कारण रजिस्ट्री कम हो रही हैं, जिससे सरकार को भी राजस्व का नुकसान पहुंच रहा है। जिसके लिए कर्मचारियों ने रजिस्टार एवं डीआर को भी इसकी जानकारी दी है। जिनका कहना है कि सॉफ्टवेयर में जो दिक्कतें आ रही हैं, उसके लिए मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सर्वर की प्रॉब्लब ठीक हो गई है और रजिस्ट्री का आंकड़ा भी बढ़ गया है।
नए वित्तीय वर्ष में नया सॉफ्टवेयर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए वित्तीय वर्ष में रजिस्ट्री सॉफ्टवेयर भी बदल दिया गया है। जिसके चलते अब संपदा- 2 सॉफ्टवेयर का उपयोग रजिस्ट्री में हो रहा है, जबकि इसके पहले मार्च तक संपदा- 1 में रजिस्ट्री का काम हुआ करता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन तो सॉफ्टवेयर ठीक चला था, परंतु 3 अप्रैल से संपदा- 2 सॉफ्टवेयर में सर्वर प्रॉब्लम होने लगा है, जिसके कारण रजिस्ट्री कार्य में काफी परेशानी हो रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सर्वर की प्रॉब्लब ठीक हो गई है और रजिस्ट्री का आंकड़ा भी बढ़ गया है।
सभी को हो रही परेशानी
रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वर बंद होने के कारण अधिकारी- कर्मचारी सहित अधिवक्ता और रजिस्ट्री करने वाले क्रेता- विक्रेता सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अधिकारी रात तक बैठकर काम तो कर लेते हैं, परंतु यहां दूर-दराज से आने वाले बुजुर्ग, महिलाएं एवं अन्य वर्ग के लोग देर रात तक बैठकर इंतजार नहीं कर सकते हैं।
इनका कहना है
कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से सर्वर ठप था जो कि सिर्फ जबलपुर ही नहीं पूरे एमपी में हुआ था। हालांकि 2 दिन से सर्वर में काफी सुधार हुआ है, जिसके चलते लगभग 200 रजिस्ट्री कल हुई हैं। वही नया सॉफ्टवेयर शासन द्वारा शुरू किया गया है, जो कि काफी उपयोगी है, जिससे काफी कार्य रजिस्ट्री के आसान हो गए हैं।
डॉ पवन कुमार अहिरवार
रजिस्टार
