कनाडा से पहुंचे इंडिया, नहीं दी जानकारी, मैनेजर पर दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर: होटल नर्मदा जैक्शन में दो विदेशी यात्री रूके हुए थे जो कनाड़ा से इंडिया यात्रा पर आये थे जिसकी जानकारी होटल के मैनेजर ने पुलिस प्रशासन को नहीं दी। जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ आदेश का उल्लंघन करने की बुधवार को एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक होटल नर्मदा जैक्शन में विदेशी नागरिक रिवेरा नावेज फिलीपी निवासी टोरेंटो कनाडा से एक जनवरी 2025 को 15 दिवस के लिए एवं पलम मिचेल ऑलेन निवासी ओवेन सोंड कनाडा से 16 फरवरी 2025 को 5 दिवस के लिए यात्रा में आए हुए थे और थाना सिविल लाईन जबलपुर के होटल नर्मदा जैक्शन में रुके हुए थे.

जो विदेशी नागरिक जब भी आते जाते है द्वारा सी फार्म भरकर वेबसाईट पर अपलोड कर जानकारी संबंधित थाना को दी जाती है, उक्त संबंध में नर्मदा जैक्शन होटल के मैनेजर द्वारा संबंधित थाना को जानकारी न देकर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन किया गया जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने बुधवार को प्रकरण दर्ज कर लिया है

Next Post

भाजपा से निष्कासित नेता को मिली गोली मारने की धमकी

Thu Apr 17 , 2025
जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में भाजपा से निष्कासित नेता को गोली मारने की धमकी मिली है। मामले की शिकायत थाने में की गई जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक मंगन सिद्दीकी निवासी न्यू आनंद नगर पम्प हाऊ मैदान के पास ने रिपोर्ट […]

You May Like