शिक्षक ने लगाए प्राचार्य पर रिश्वत लेने के आरोप, जारी की पूरी रिश्वत रेट लिस्ट

शिवपुरी: शिवपुरी के पोहरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल अगर्रा में पदस्थ शिक्षक महेश कुमार जाटव ने संकुल प्राचार्य भरत सिंह धाकड़ पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। शिक्षक ने ये आरोप शासकीय वाट्सएप ग्रुपों में एक संदेश के माध्यम से सार्वजनिक किए, जिसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया।शिक्षक महेश कुमार जाटव ने आरोप लगाया है कि संकुल प्राचार्य धाकड़ शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों से विभागीय कार्यों के बदले में रुपए की मांग करते हैं।

उन्होंने कुल 6 बिंदुओं में प्राचार्य पर रिश्वत के आरोप लगाए हैं, जिनमें परीक्षाओं के प्रश्नपत्र, रिजल्ट अनुमोदन, प्रमोशन प्रक्रिया और एरियर निकासी से संबंधित आरोप शामिल हैं।शिकायत सामने आने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया है। शिक्षक महेश कुमार से आरोपों का आधार और सबूत मांगे गए हैं। साथ ही उनसे ये भी पूछा गया है कि क्या उन्होंने पहले किसी वरिष्ठ अधिकारी को लिखित या मौखिक शिकायत दी थी। विभाग ने स्पष्ट किया कि पहले शिकायत न करना सेवा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

Next Post

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला

Sun Jun 8 , 2025
ग्वालियर: ग्राम हासखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला है। ट्रैक पर मौजूद लाइनमैन के द्वारा देहात पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची देहात पुलिस शव को अपनी निगरानी में लेकर मृतक की पहचान में जुटी है. बताया जा रहा है कि मृतक ट्रेन से […]

You May Like