पुलिस के समक्ष तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर 09 फ़रवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में जनताना सरकार के अध्यक्ष और दो सदस्यों ने शनिवार को नारायणपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

ये तीनों नक्सली कुतुल एरिया कमेटी के है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं जैसे 10 हजार रुपये की मासिक आर्थिक सहायता, तीन वर्ष तक निःशुल्क आवास तथा भोजन, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण, कृषि भूमि आदि मुहैया कराई जाएगी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के नाम 1 . रैनू उसेण्डी (48) निवासी नारायणपुर (छ0ग0) पद- जनताना सरकार अध्यक्ष । 2 . मैनू वड़दा (45) निवासी नारायणपुर (छ0ग0) पद- जनताना सरकार सदस्य। 3 . सन्नू उसेण्डी (35)नारायणपुर (छ0ग0) पद- जनताना सरकार सदस्य है।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Sun Feb 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 फरवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली […]

You May Like