जनगणना 2027: आठ राज्यों, केंद्रशासित क्षेत्रों में मकान सूचीकरण गुरुवार से

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) कार्य गुरुवार 16 अप्रैल से आठ राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में शुरू हो रहा है।

गृह मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नई दिल्ली नगरपालिका परिषद एवं दिल्ली छावनी बोर्ड क्षेत्र में एचएलओ अभियान कल से शुरू हो रहा है

इन क्षेत्रों में 15 दिन स्व-गणना की अवधि समाप्त होने के बाद मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रारंभ की जा रही है। यह कार्य 30 दिनों की अवधि तक चलेगा और15 मई को सम्पन्न होगा। जिसके दौरान प्रशिक्षित प्रगणक घर-घर जाकर आंकड़ों को एकत्र करेंगे।

इन क्षेत्रों में जनगणना में पहली बार शुरू की गई स्व-गणना सुविधा को जनता से उत्साहजनक सहयोग मिला है। जनगणना 2027 के लिए अपनाई गई डिजिटल-प्रथम पहल के अंतर्गत अब तक लगभग 12 लाख परिवारों ने आधिकारिक पोर्टल (एसई.सेन्सस.जीओवी.इन) के माध्यम से अपनी स्व-गणना सफलतापूर्वक पूर्ण की है।

 

 

Next Post

ईडी ने एक्सेल व्हीकल्स के खिलाफ 42 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में दाखिल किया आरोपपत्र

Wed Apr 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक्सेल व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों से जुड़े मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया है। ईडी के भोपाल ज़ोनल कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि धन शोधन मामले की जांच सीबीआई, भ्रष्टाचार-विरोधी ब्यूरो, […]

You May Like