मौसम खराब होने से दिल्ली-सूरत फ्लाइट इंदौर डायवर्ट, यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग

इंदौर। सूरत में खराब मौसम के कारण दिल्ली से सूरत जा रही इंडिगो की फ्लाइट को शुक्रवार शाम इंदौर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। विमान की इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

जानकारी के अनुसार फ्लाइट नंबर 6E 2557 दिल्ली से सूरत के लिए रवाना हुई थी। सूरत में मौसम खराब होने के चलते विमान को शाम 5:25 बजे इंदौर एयरपोर्ट लाया गया। विमान में कुल 208 यात्री (पीओबी) सवार थे।

फ्लाइट को इंदौर एयरपोर्ट के बे-17 पर सुरक्षित उतारा गया। मौसम में सुधार होने के बाद विमान को दोबारा सूरत के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Next Post

दो पंचायत सचिव निलंबित, दो ग्राम रोजगार सहायकों को कार्य से विरत कर जांच के आदेश

Fri Jul 24 , 2026
सीधी । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा गुरुवार को जनपद पंचायत मझौली के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति अपेक्षानुरूप नहीं पाए जाने पर लापरवाही बरतने वाले […]

You May Like