
नीमच। जीरन थाना पुलिस ने लूट व चोरी की वारदातों का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो कट्टे सोयाबीन, दो कट्टे अलसी, दो कट्टे गेहूं, चांदी के आभूषण, 2000 रुपये नकद और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। 9-10 अगस्त की रात चीताखेड़ा ढाबे पर 70 वर्षीय मोहनलाल माली से लूट की घटना दर्ज हुई थी। मुखबिर सूचना पर धर्मेन्द्र भाटी, पवन सोलंकी, राहुल मीणा और विशाल उर्फ बिच्छु बाछड़ा को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने नीमच और राजस्थान में कई वारदातों को कबूल किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल और थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में हुई।
