परशुराम महिला मंडल मंदसौर द्वारा पौधारोपण

मंदसौर। हरियाली ईश्वर की अनुपम देन है, हरियाली देखकर मन आनंद से भर जाता है। इसलिए वर्षा काल में इस प्रकृति का ऋण चुकाने का सबसे अच्छा अवसर है कि हम अधिकतम पौधे लगाएं क्योंकि पौधे ही प्रकृति का संतुलन बनाए रखने का एकमात्र शक्तिशाली साधन है। इसी से समस्त प्रकार के मौसम समन्वित और नियंत्रित होते हैं।

उक्त विचार व्यक्त करते हुए ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ श्रीमती बिंदु चंद्रे ने कहा कि जहां तक बने पृथ्वी पर वृक्षारोपण करना मनुष्य का धर्म है, यद्यपि हम मनुष्य लोग पक्षियों के बराबर वृक्षारोपण नहीं कर सकते किंतु इस वर्षा ऋतु में कुछ पौधे लगाकर हम उनके कार्य में सहयोगी बन सकते हैं।

स्थानीय परशुराम महिला मंडल की सभी महिलाएं कला एवं साहित्य के क्षेत्र में बहुत विशेष योग्यता रखती है किंतु प्रकृति प्रेम में उनका सहयोग अत्यंत ही अभिनंदनीय है।

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ श्रीमती गीता दुबे, सीमा पाठक, संगीता जोशी, चंद्रकला शर्मा, प्रियंका मोड, अंजना शर्मा, पूनम शर्मा, अंजना मंडलोई, पुष्पलता शर्मा, गंगा कांडपाल, पूजा त्रिवेदी, चंद्रकला शर्मा ममता दुबे एवं अमृत बाला शुक्ला ने अपनी सक्रिय अधिकारी निभाई। आभार प्रदर्शन श्रीमती गीता दुबे द्वारा किया गया।

Next Post

बांदकपुर मंदिर परिसर में श्रद्धालु से अभद्रता करने पर एसपी ने आरक्षक को लाइन अटैच किया 

Mon Aug 10 , 2026
दमोह। देव श्री जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में सावन सोमवार के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक श्रद्धालु से अभद्रता करने के संबंध में व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देने पर पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि (भापुसे) द्वारा मामले को […]

You May Like