नरवाई जलाने वाले किसानों पर 141500 का जुर्माना

रीवा: नरवाई जलाने वाले किसानों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है. इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि नरवाई जलाने वाले किसानों पर 141500 रुपए जुर्माना लगाया गया है. तहसील त्योंथर में 32500 रुपए, तहसील जवा में 35000 रुपए, तहसील सेमरिया में 47500 रुपए, तहसील सिरमौर में 25000 रुपए तथा तहसील गुढ़ में 1500 रुपए जुर्माना लगाया गया है. तहसील हुजूर में एक किसान के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है.

तहसील रायपुर कर्चुलियान तथा मनगवां में भी नरवाई जलाने वाले किसानों को नोटिस जारी किया गया है. नोटिस का समय सीमा पूरा होने पर इनके विरूद्ध भी जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी. अपर कलेक्टर ने कहा है कि किसान किसी भी स्थिति में खेतों की नरवाई न जलाएं. इससे जमीन की उर्वरा शक्ति नष्ट होने के साथ-साथ आग लगने का भी खतरा रहता है.

Next Post

दिल्ली समेत 18 शहरों में जन शिक्षा नीति 2025 का लोकार्पण

Fri May 23 , 2025
भोपाल: राजा राममोहन राय की 253वीं जयंती के अवसर पर एआईएसईसी द्वारा दिल्ली समेत देश के प्रमुख 18 शहरों में एक साथ जन शिक्षा नीति 2025 के ड्राफ्ट का लोकार्पण किया गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित हिंदी भवन में आयोजित एक विशेष गोष्ठी में इस नीति का विमोचन […]

You May Like