
टीकमगढ़। जिले में नई रेल सेवाओं की आवश्यकता को लेकर मानवीय संवेदना समिति ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। समिति के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे पर आमजन से हस्ताक्षर जुटाए। इससे पहले 2 सितंबर को कटरा बाजार चौराहे पर भी अभियान चलाया गया था।
समिति अध्यक्ष मनीराम कठैल ने बताया कि करीब 10 हजार हस्ताक्षर एकत्रित किए जाएंगे। प्रमुख मांग है कि खजुराहो से भोपाल महामना एक्सप्रेस का समय सुबह कर दिया जाए, जिससे यात्री 11 बजे तक भोपाल पहुंचकर अपना सरकारी व निजी काम निपटा सकें।
इसके साथ ही समिति ने नई ट्रेन सेवाओं की मांग भी रखी है, जिनमें शामिल हैं
उज्जैन से हावड़ा ट्रेन, टीकमगढ़ से छतरपुर होकर अजमेर से लखनऊ ट्रेन, टीकमगढ़ होकर जबलपुर से वैष्णो देवी ट्रेन, खजुराहो से छतरपुर और टीकमगढ़ होकर अभियान को बड़ी संख्या में नागरिकों का समर्थन मिल रहा है। समिति का कहना है कि हस्ताक्षरित ज्ञापन शीघ्र ही केंद्रीय मंत्री को सौंपा जाएगा।
