आष्टा। नपा में जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत संचालित एचएलबी कार्य को समय-सीमा के भीतर और शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया. चार्ज अधिकारी एवं सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों प्रियंका करोरिया, उपयंत्री अनिल धुर्वे, प्रगणक सुनील कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती रईसा शाह को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राजस्व प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, राकेश विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.
जनगणना के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
