दो बाइकों की भिंड़त, अधेड़ को पैर में फ्रैक्चर हुआ

सारंगपुर। सारंगपुर-संडावता मार्ग पर शनिवार को बिगनोदीपुरा जोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिंड़त हो गई. उक्त हादसे में प्रेमनारायण पाटीदार गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को सामान्य चोटें आईं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय प्रेमनारायण पिता बाबूलाल पाटीदार ग्राम ढांकनी के रहने वाले हैं. वे शनिवार को बाइक से सारंगपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान बिगनोदीपुरा जोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई. टक्कर के बाद प्रेमनारायण सडक़ पर गिर गए जिससे उनका एक पैर में फे्रक्चर हो गया तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई.निजी एंबुलेंस से प्रेमनारायण को सिविल अस्पताल सारंगपुर पहुंचाया गया जहा उनका प्राथमिक उपचार किया. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

चुंगी बड़ेथी में ट्रक पलटने से चालक केबिन में फंसा, एसडीआरएफ ने बचाई जान

Sun Nov 1 , 2026
उत्तरकाशी, 01 नवंबर, (वार्ता) उत्तराखंड में उत्तरकाशी के चुंगी बड़ेथी क्षेत्र में रविवार तड़के एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक ट्रक के केबिन के अंदर फंस गया और बाहर निकलने में असमर्थ रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने विशेष बचाव […]

You May Like