भोपाल: नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने पुराने और नये शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की, शहर में अतिक्रमण से सडक़ों पर यातायात का अधिक दबाव रहता है और वाहनों को निकलने में परेशानी होती है. जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है, जिससे आम नागरिक परेशान रहते हैं. इन परिस्थितियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई.
इस दौरान कोलार क्षेत्र में परफेक्ट प्लाजा, महाबली नगर, सिग्नेचर 99,दानिश चौराहा सहित दो दर्जन स्थानों पर कार्रवाई कर अवैध दीवार, जीना, चबूतरे तोडक़र दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया. वहीं उत्तर एवं मध्य विधानसभा क्षेत्र बुधवारा, चार बत्ती चौराहे, से तलैया थाने, कालीघाट मंदिर से लेडी हास्पिटल, मंगलवारा, घोडानक्कास, सब्जी मण्डी में भी अतिक्रमण हटाया और यहां से 4 ट्रक सामान जप्त किया गया।
