सतना :सोमवार को दिन का अधिकतम तापामन 44.4 डिग्री दर्ज होने के बाद रात के न्यतनतम तापमान में भी रिकार्डतोड़ बढ़ोत्तरी देखने को मिली. रात का तापमान 31.2 डिग्र तक पहुंच जाने के कारण लोगों की बेचैनी कई गुना अधिक बढ़ गई. वहीं दिन के समय 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं झुलसाती रहीं.मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 42.8 ड्र्रिी सेल्सियस दर्ज हुआ. इस लिहाज से भले ही अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.6 डिग्र्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली.
लेकिन इसके बावजूद भी यह सामान्य की तुलना में 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक पाया गया. लेकिन वहीं दूसरी ओर रात के न्यूनतम तापमान में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला. सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. यह न्यूनतम तापमान में एक ओर जहां पिछले 24 घंटे में 3.2 डिग्री का इजाफा देखने को मिला. वहीं दूसरी ओर यह सामान्य की तुलना में अप्रत्याशित तौर पर 5.9 डिग्री सेल्सियस अधिक पाया गया. इसी कड़ी में हवा में नमी की मात्रा भी बढक़र 32 से लेकर 21 फीसदी के बीच बनी रही.
जिसका नतीजा यह हुआ कि चिलचिलाती धूप में जबरदस्त और गर्मी ने लोगों को हलाकान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. दोपहर बाद हवा की गति में भी खासी बढ़ोत्तरी देखने को मिली. मंगलवार को शहर में अधिकतम 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं. जिसका नतीजा यह हुआ कि रात भर भीषण गर्मी से दो चार होने के बाद दिन के समय लोगों को गर्म हवाओं थपेड़े झेलने को मजबूर होना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार मौसम का यह क्रम फिलहाल आगे भी जारी रहने की संभावना है. गर्मी के चलते अचानक तापमान बढ़ जाने पर स्थानीय प्रभावों की वजह से कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ मामूली बूंदाबांदी की घटना सामने आ सकती है.
