
जबलपुर से 12 पदाधिकारियों को नोटिस, एक्शन में संगठन
जबलपुर। मप्र के महू में 27 जनवरी को होने वाले जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के लिए पूरे प्रदेशभर में कांग्रेस ताकत झोंक रही है। दरअसल जनता की लड़ाई के साथ 2025 का आगाज करने के साथ कांग्रेस इंदौर के महू से संवधिान बचाओ यात्रा की शुरूआत करने जा रही है जहां तमाम के तमाम दिग्गज नेता पहुंचेगे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी इस समय पूरे मप्र के कांग्र्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस यात्रा के लिए एकजुट करने में लगे है। इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, मप्र के तत्वावधान में 17, जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से इंदिरा भवन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, शिवाजी नगर, भोपाल में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक से जबलपुर से एन एस यू आई के 12 पदाधिकारी गायब थे। जिस पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे एक्शन के मूड में है और उन्होंने बैठक से गायब पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया है जिन पर संगठन कार्रवाई की तैयारी में है।
इन्हें नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं तो कार्यवाही
जबलपुर से अनुपस्थित जिन पदाधिकारियों को नोटिस जारी हुआ हैं उसमें एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ गौतम, प्रदेश महासचिव मो.अली, प्रदेश महासचिव सुधांशु कनौजिया, प्रदेश महासचिव सागर शुक्ला, प्रदेश सचिव प्रतीक गौतम, प्रदेश सचिव एजाज अंसारी, प्रदेश सचिव अदनान अंसारी, प्रदेश सचिव अनुज यादव, प्रदेश सचिव यशु नीखरा, प्रदेश सचिव प्रतीक शुक्ला, सह सचिव सक्षम यादव, सुमित गुप्ता को नोटिस जारी हुआ है। साथ ही 3 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया जिसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।
सूचना के बाद भी अनुशासनहीनता
बैठक की सोशल मीडिया एवं प्रदेश कार्यालय से मोबाईल द्वारा भी सूचना दी गई थी, उसके बावजूद भी जबलपुर से 12 पदाधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
इन्होंने जाहिर की नाराजगी
एनएसयूआई पदाधिकारियों के बैठक से गायब होने पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव एवं मप्रप्रभारी महावीर गुर्जर, सुश्री रितु बराला, राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी महेश सामोता एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं एनएसयूआई के प्रभारी मृणाल पंन्त ने घोर अप्रसन्नता व्यक्त की है।
इनका कहना है
इंदिरा भवन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, शिवाजी नगर, भोपाल में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक से जबलपुर से एनएसयूआई के 12 पदाधिकारियों की अनुपस्थिति रही जिन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है, संतोषजनक जवाब नहीं आने पर संगठन एक्शन लेते हुए आगेे की कार्यवाही करेगा।
आशुतोष चौकसे, प्रदेशाध्यक्ष, एनएसयूआई
