खाकी की दबंगईः बुलेट सवार को लात-थप्पड़ और गालियां

इंदौर: शहर के व्यस्त रेडिसन चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की दबंगई का मामला सामने आया है. ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर बलराम तोमर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक बुलेट सवार के साथ सरेराह मारपीट और गाली गलौज करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो हैं. डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं.
वायरल वीडियो महज कुछ सेकंड का है, लेकिन इसमें एसआई तोमर का आक्रामक रवैया साफ दिख रहा है. मामूली बात पर भड़के एसआई ने बीच चौराहे पर ही बाइक सवार को लात मार दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. यह वीडियो भले ही कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसके सामने आने के बाद एक बार फिर पुलिस के व्यवहार को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

पहले भी विवादों में रह चुके हैं एसआई तोमर
बताया जा रहा है कि एसआई बलराम तोमर का नाम पहले भी विवादों में रह चुका है. ट्रैफिक विभाग में आने से पहले वे क्राइम ब्रांच में पदस्थ थे. चुनाव के दौरान उनका तबादला उज्जैन किया गया था, बाद में वे फिर इंदौर लौट आए. उन पर पहले भी वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लग चुके हैं. मामले को लेकर डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी ने वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

नई गाइडलाइन के पेच में फंसी चना खरीदी, स्लॉट बुकिंग के बाद भी किसान परेशान

Mon Apr 6 , 2026
सीहोर। जिले में 30 मार्च से प्रस्तावित चना खरीदी इस बार नई गाइडलाइन और बदले सिस्टम के कारण अटक गई है. प्रशासन द्वारा 7 खरीदी केंद्र तय किए जाने और किसानों के स्लॉट बुक होने के बावजूद खरीदी शुरू नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि इस वर्ष […]

You May Like