अस्पताल की साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान : कलेक्टर

जबलपुर: कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को सशक्‍त करने के लिए एल्‍गिन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान एनआरसी, टीकाकरण, लैब का निरीक्षण किया गया, साथ ही मरीजों के आभा आईडी बनाने को कहा। उन्‍होंने अस्‍पताल परिसर में साफ-सफाई, त्‍वरित उपचार व सुविधाओं के संबंध में आवश्‍यक चर्चा करते हुए कहा कि जहां कहीं भी स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के प्रदाय करने में कमी नज़र आती है तो उसे दुरूस्‍त किया जाये।

कलेक्टर ने आभा आईडी के संबंध में आवश्यक चर्चा की और इसके प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा, जिससे मरीजों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्‍होंने त्वरित उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार मिल सके।

उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सशक्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं किसी भी समाज के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा सहित अन्‍य चिकित्‍सक मौजूद थे।

Next Post

4 तेंदुओं का मूवमेंट, मंदिर व फैक्टरी प्रबंधन ने मंदिर के गेट में लगाए चेतावनी के पोस्टर

Sun Sep 14 , 2025
जबलपुर: केंद्रीय सुरक्षा संस्थान जीसीएफ (गन कैरिज फैक्ट्री) और पाटबाबा मंदिर के पास के जंगलों में पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ की दहशत लोगों में खासी व्याप्त है। इस इलाके में करीब 4 तेंदुए की लगातार मूवमेंट को गंभीरता से लेते हुए पाट बाबा मंदिर समिति के और जीसीएफ प्रबंधन […]

You May Like