तेज रफ्तार बस की टक्कर से युवक घायल

इंदौर: सांवेर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी विजयशंकर महोदिया ने बताया कि संजय नगर बड़ोदिया एमा में रहने वाले 38 वर्षीय मेहरबान सिंह चाय व टिफिन का काम करते हैं. रात करीब 9:30 बजे वह टिफिन देने के लिए धरमपुरी वाइन शॉप के सामने पहुंचे थे.

इसी दौरान इंदौर की ओर से आ रही बस नम्बर एमपी 09 एफए 9981 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में मेहरबान सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो कर बेहोश हो गए. मौके पर मौजूद परिचित अरविंद ने बस का नंबर नोट किया और उन्हें इलाज के लिए पहले अरविंदो अस्पताल ले जाया गया. बाद में परिजन उन्हें राजश्री अपोलो अस्पताल विजय नगर लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चला. मामले की जांच के बाद सांवेर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

एक लाख पांच हजार का बोर्ड काटकर गिराया दिया, विरोध करने पर दी धमकी

Sun Mar 15 , 2026
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया इलाके में एक लाख पांच हजार कीमत का बैडमिंटन अकादमी का बोर्ड काटकर गिराने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी तारेश […]

You May Like