डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सीएम डॉ यादव और खंडेलवाल ने अर्पित की पुष्पांजलि

भोपाल: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। दोनों नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप स्थित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा और भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, भोपाल महापौर मालती राय, प्रदेश मंत्री एवं सांसद रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, डॉ. तेज बहादुर सिंह, विधायक हरि सिंह सप्रे सहित भाजपा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Next Post

वंदे मातरम गान के साथ शुरू हुई सीएम डॉ यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक

Tue Jun 23 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गान के साथ हुई। तय एजेंडे के अनुसार विभिन्न विभागों के प्रस्तावों और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है। बैठक में प्रदेश से जुड़े नीतिगत फैसलों और विकास योजनाओं को […]

You May Like