जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत ओम शांति कॉलोनी में रहने वाली एक महिला गुरूवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग की लपटों में घिर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक श्रीमती लक्ष्मी सेन 36 वर्ष निवासी नर्मदा कालोनी वार्ड नम्बर 9 भिटौनी ने सूचना दी कि उसकी भाभी रजनी सेन 42 वर्ष ओम शांति कालोनी शहपुरा मे रहती हैं जो दिमागी रूप से बीमार रहती थीं.
गुरूवार सुबह लगभग 9-30 बजे उसे ओम शांति कॉलोनी के उमाशंकर पटैल ने सूचना दी कि भाभी रजनी सेन आग से जल गयी है तो वह भाभी रजनी सेन के घर जाकर देखी भाभी रजनी सेन जली हुयी अवस्था में घर की गैलरी में पड़ी थीं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल शहपुरा लेकर गये,जहां डाक्टर ने चैक कर उसकी भाभी रजनी सेन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी इसका पता लगाया जा रहा है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
