एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल के शुभ्र तिवारी का नेशनल फुटबॉल टीम में चयन

इटारसी। एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा आठवीं के प्रतिभाशाली छात्र शुभ्र तिवारी ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश की अंडर-14 फुटबॉल टीम में स्थान हासिल किया है। शुभ्र का नेशनल लेवल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

वे आज अमरकंटक एक्सप्रेस से मध्यप्रदेश की टीम के साथ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने शुभ्र को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्राचार्य ने कहा कि शुभ्र की यह उपलब्धि समर्पण, मेहनत और अनुशासन का परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Next Post

भोपाल में छाया अभ्युदय मध्यप्रदेश का उत्सव, लोक-संस्कृति और जनजातीय परंपराओं की झलक से सजा शहर

Thu Oct 30 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस समारोह अभ्युदय मध्यप्रदेश के पूर्वरंग के तहत गुरुवार को राजधानी भोपाल लोक एवं जनजातीय संस्कृति के रंगों में रंगी नजर आई। शहर के विभिन्न मार्गों और चौराहों पर निकलीं भव्य सांस्कृतिक यात्राओं ने मध्यप्रदेश की विविधतापूर्ण परंपराओं की अद्भुत झलक प्रस्तुत की। लोक और […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।