RTO : चेक प्वाइंट पर कार्रवाई, दो वाहन पकड़े

सिंगरौली: आरटीओ चेक प्वाइंट्स सिंगरौली उड़नदस्ता की टीम ने जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर एवं चेक प्वाइंट्स प्रभारी की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। जिसमें पीओएस मशीन का विभाग उपयोग कर लगभग 2 लाख 90 हजार रूपये की चालानी कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार चेक प्वाइंट्स प्रभारी दो मालवाहक बिना परमिट वाहन यूपी 96 टी 2334 एवं यूपी 66 डीटी 7479 शासन चौकी में सुरक्षार्थ खड़ी कर 60 हजार जुर्माना वसूल कर गाड़ी को रिलीज किया गया।

कुल राजस्व 3 लाख 50 हजार रूपये जप्त किये गये। चेक प्वाइंट्स प्रभारी एवं उनके टीम द्वारा लगातार यात्री बसों को भी चेकिंग कर आपातकालीन खिड़की, दरवाजे, व्हीसीटीडी पेनिक बटन और किराया सूची के साथ मैकेनिकल खराबी को दुरस्त करने का निर्देश दिया गया। वही आरटीओ अमला ने जन जागरूकता अभियान के तहत रेडियम रिफ्लेक्टर की मालवाहक गाड़ियों में लगाया हो। जिसमें दुर्घटना से मुक्ति मिल सके।

Next Post

सड़क पर लग रहा साप्ताहिक बाजार, आवागमन होता है प्रभावित

Sun Jun 15 , 2025
चितरंगी:स्थानीय जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री अंतर्गत मटिया छांदा पर साप्ताहिक बाजार जहां पूरी सड़क पर लगती है। ऐसे में सड़क हादसे की संभावनाएं बनी रहती हैं। साथ ही सड़क पर बाजार लगने के कारण आवागमन भी प्रभावित होता है।दअरसल पड़री ग्राम पंचायत मटिया छांदा पर प्रत्येक शनिवार […]

You May Like