इछावर। कलेक्टर बालागुरू के ने ग्राम नरसिंहखेड़ा एवं सेवनिया में किसानों द्वारा की जा रही है जैविक खेती का निरीक्षण किया. उन्होंने जैविक खेती कर रहे किसानों से संवाद किया और किसानों द्वारा उत्पादित किए जा रहे जैविक उत्पादों के बारे में जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग की रेनफेड एरिया डेवलपमेंट योजना अंतर्गत स्थापित साइलोपिट एवं वर्मी क पोस्ट यूनिट का भी अवलोकन किया. उन्होंने इन इकाइयों के प्रभावी संचालन करने और अन्य किसानों को भी इन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए. उन्होंने किसानों को नरवाई नही जलाने के लिए प्रेरित किया और नरवाई प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों के बारे में जानकारी दी.
