सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल में यूथ पार्लियामेंट में छात्रों ने देश के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की. संसदीय विद्यापीठ कुंजीलाल दुबे के साथ छात्रों ने संसदीय कार्यवाही का अनुकरण किया और शिक्षा सुधार, डिजिटल परिवर्तन जैसे विषयों पर चर्चा की. प्राचार्य रोहिताश्व कुमार शर्मा एवं न्यायाधीश पूजा खानूजा ने उन सुविज्ञ छात्रों की सराहना की, जिन्होंने शिक्षा, असमानता और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दे उठाए. उन्होंने नवाचार के माध्यम से जिम्मेदार उपाय समाधान प्रस्तावित किए. युवा संसद कार्यक्रम छात्रों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जाने वाला एक कार्यक्रम है.ताकि समसामयिक मुद्दों और सुधारों पर रचनात्मक बहस और चर्चा कर सकें. अंत में डायरेक्टर श्रीमती मनीषा कवठेकर ने आतिथिओं का आभार व्यक्त किया एवं ऐसी पहलों के महत्व को रेखांकित किया जो भविष्य के नेताओं को आकार देने में मदद करती हैं.
