आष्टा नपा में खत्म हुआ गतिरोध: काम पर लौटे सफाईकर्मी, मानी गईं प्रमुख मांगें

आष्टा। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर शुरू हुई हड़ताल दूसरे दिन समाप्त हो गई. हड़ताल के दौरान सफाईकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत थे, जिसमें प्रमुख रूप से बंद कर्मचारियों की बहाली, पीएफ/ईपीएफ राशि जमा कराने और कलेक्टर रेट पर वेतन देने की मांग शामिल थी.

स्थिति को देखते हुए कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सफाई आयोग के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप करोसिया मौके पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों से सीधे संवाद किया. उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे राहुल वाल्मीकि से चर्चा कर उनकी समस्याओं को विस्तार से समझा. इसके बाद नगर पालिका अधिकारी और परिषद के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया गया. बैठक में 65 बंद कर्मचारियों को पुन: कार्य पर रखने, पीएफ/ईपीएफ जमा कराने और डोर-टू-डोर कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर वेतन देने के निर्देश दिए गए. अन्य उचित मांगों पर भी सहमति बनी. मांगें पूरी होने के बाद राहुल वाल्मीकि ने स्वल्पाहार ग्रहण कर अपनी भूख हड़ताल समाप्त की. इसके साथ ही सभी सफाईकर्मी काम पर लौट आए. कर्मचारियों ने प्रशासन और आयोग अध्यक्ष का आभार जताया.अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि नगर में सफाई व्यवस्था और बेहतर की जाएगी.

जब बुधवार को शहर में सफाई कर में हड़ताल पर रहे तो ऐसे में पूरे शहर की सफाई व्यवस्था लडख़ड़ा गई. सभी वार्डों में जगह-जगह कचरा के ढेर देखे गए. इधर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा, नगर पालिका के सीएमओ विनोद प्रजापति, समाजसेवी शेषनाग मुकाती, पार्षद रवि शर्मा, तेज सिंह राठौर सहित अनेक लोग कन्नौद रोड कॉलोनी चौराहा क्षेत्र में खुद ही झाड़ू लेकर सफाई करने निकल पड़े यहां देख आने जाने वाले लोग भी आश्चर्यचकित रह गए की शहर में एक तरफ सफाई नहीं हो रही है तो दूसरी तरफ नगर पालिका के जिम्मेदारी ही सफाई कर रहे हैं.

वापस जुड़वा दिए थे सभी कनेक्शन

कुछ लोग निजी स्वार्थ में सफाई मित्रों को भड़काकर प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं. सभी कार्य शासन के नियमों अनुसार हो रहे हैं और कर्मचारियों को समय पर वेतन व ईपीएफ-जीपीएफ का भुगतान किया जा रहा है. ई-अटेंडेंस अनिवार्य है, जिसका पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी. नपा में सीमित कर्मचारियों के कारण कार्य आवंटन आवश्यकता अनुसार किया जाता है.

विनोद कुमार प्रजापति,
सीएमओ, आष्टा नपा

Next Post

मेट्रो के दूसरे चरण का लोकार्पण समारोह 27 को संभावित

Thu Mar 19 , 2026
इंदौर: मेट्रो रेल के दूसरे चरण का लोकार्पण 27 मार्च को संभावित है. मेट्रो के व्यवसायिक संचालन का शुभारंभ करने केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर के इंदौर आने की संभावना है. इसके लिए शासन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है.मेट्रो रेल के दूसरे चरण के सुपर कॉरिडोर 02 से मालवीय […]

You May Like