
ग्वालियर. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल 24 एवं 25 मार्च को होने जा रही हैं। सरकारी बैंकों की ये हड़ताल सोमवार और मंगलवार को होगी वही इससे पहले रविवार और महीने का चौथा शनिवार होने के कारण लगातार 4 दिनों तक सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं | विभिन्न मांगों को लेकर होने वाली इस हड़ताल की तैयारियों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के सभी घटक दलो के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक एसबीआई अधिकारी संघ के सिटी सेंटर स्थित कार्यालय मे हुई ।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (संयोजक) विवेक रावत ने बताया की बैठक मे निर्णय लिया गया है कि 21 फरवरी को सभी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सरकार की जन विरोधी कर्मचारी विरोधी गतिविधियों का विरोध किया जायेगा | 21 फरवरी की शाम 5-30 बजे पीएनबी की साडा शाखा सिटी सेंटर पर बैंकों की विभिन्न यूनियन जंगी विरोध प्रदर्शन करेंगी |
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की बैठक मे सर्व सहमती से एसबीआई अवार्ड स्टाफ के उप महासचिव शैलेश कुमार, पीएनबी से देवव्रत सिकरवार एवं बैंक ऑफ इंडिया से सौरभ सिकरवार को जिम्मेदारी दी गई।
