स्कीम 140 चौपाटी पर लगी निगम स्वच्छता चौपाल

इंदौर:नगर निगम द्वारा शहर को शहर को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज नगर निगम ने योजना 140 में स्वच्छता चौपाल लगाई गई. इसमें व्यापारियों और दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक थैलियां उपयोग नहीं करने और स्वच्छता के प्रति जागुरूकता रखने की समझाइश दी गई.शहर को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु नगर निगम द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है.

आज अपर आयुक्त प्रखर सिंह की मौजूदगी में स्कीम नंबर 140 स्थित चौपाटी क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक फ्री मार्केट अवेयरनेस चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल के माध्यम से व्यापारियों एवं आमजन को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया. अपर आयुक्त सिंह द्वारा स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर प्रत्येक दुकान पर जाकर दुकानदारों से चर्चा की गई. सभी व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने की समझाइश देते हुए बायोडिग्रेडेबल सामग्री के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की. साथ ही हर दुकानदार को दुकान के बाहर कम से कम दो डस्टबिन रखने के निर्देश दिए.

अंत में स्कीम नंबर 140 चौपाटी को ‘आदर्श स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त चौपाटी’ के रूप में विकसित करने का व्यापारियों ने आश्वासन दिया. इस दौरान झोन नियंत्रण अधिकारी,स्वास्थ्य अधिकारी,सीएसआई, विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित थे.

Next Post

निगमायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास 2.0 के प्रस्तावित जगह का किया निरीक्षण

Thu May 7 , 2026
इंदौर: बुधवार को नगर निगम आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत प्रस्तावित जगह का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान शहर में 8 हजार से ज्यादा विभिन्न श्रेणियों में मकानों का निर्माण किया जाएगा. योजना के संबंध में आवंटित जगह पर संभावित निर्माण और अन्य व्यवस्था की जानकारी ली.आयुक्त […]

You May Like