सेमरिया से रीवा आ रही यात्री बस पलटने से दर्जन भर यात्री घायल

रीवा।जिले के चोरहटा थाना अन्तर्गत कुल्लू मोड़ के पास शनिवार की सुबह यात्रियो से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवाल थे, दर्जन भर यात्रियो को चोटे आई है और एक बड़ा हादसा टल गया. गंभीर रूप से घायल यात्रियो को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया है.

भारत ट्रेवल्स की बस सेमरिया से यात्रियो को लेकर रीवा आ रही थी. तेज रफ्तार बस थी और जैसे ही कुल्लू के पास आई तो अनियंत्रित हो गई और सीधे नाले के पास पलट गई. सुबह हुए इस हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलो को बाहर निकाला. इसी दौरान चोरहटा पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल यात्रियो को एम्बुलेंस से संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया. इस हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया. यात्रियो ने बताया कि बस में स्कूली छात्र-छात्राएं भी बैठे हुए थे. चालक तेज गति से बस चला रहा था और बगल में बैठे यात्रियो से बातचीत कर रहा था. कई बार यात्रियो ने बस धीरे चलाने को कहा पर चालक ने किसी की बात नही मानी और कुल्लू नाले के पास बस पलट गई.

घायलो का चल रहा इलाज

संजय गांधी अस्पताल में घायलो का उपचार चल रहा है, सीएमओ डा0 यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि सभी घायलो की हालत स्थिर है किसी को गंभीर चोट नही आई है. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई केवल दो घायलो डाक्टरो की देख रेख में रखा गया है. कोई यात्री गंभीर रूप से घायल नही हुआ है.

Next Post

सोयाबीन फसल खराब होने पर ग्रामीणों का जल सत्याग्रह

Sat Aug 30 , 2025
नीमच। रेवली देवली गांव में सोयाबीन की फसल में पीला मौजेक रोग फैलने से पूरी फसल बर्बाद हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को एक घंटे तक पानी में खड़े होकर जल सत्याग्रह किया। ग्रामीणों की मांग है कि शासन-प्रशासन सर्वे कर नुकसान का मुआवजा एवं फसल बीमा दिलवाए, […]

You May Like