
नीमच। रेवली देवली गांव में सोयाबीन की फसल में पीला मौजेक रोग फैलने से पूरी फसल बर्बाद हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को एक घंटे तक पानी में खड़े होकर जल सत्याग्रह किया। ग्रामीणों की मांग है कि शासन-प्रशासन सर्वे कर नुकसान का मुआवजा एवं फसल बीमा दिलवाए, ताकि किसानों का कम से कम लागत खर्च निकल सके। जल सत्याग्रह में नर्मदा शंकर, विजय मोहन, ओमप्रकाश, सत्यनारायण नागदा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
