
सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न के कलेक्ट्रोरेट के समीप माजन मोड़ आज पूरे दिन यानी शाम 4 बजे तक जाम के झाम से शहरवासी वाहन चालक परेशान रहे। सीएनजी गैस पाइप लाइन कार्य के चलते इस तरह के हालात बने रहे। हालांकि यातायात पुलिस सक्रिय हुई, इसके बाद आवागमन धीरे-धीरे पटरी पर लौटा है।
दरअसल आज दिन मंगलवार को 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक माजन मोड़ चौराहा पर इस तरह से जाम लगा कि आधा घंटा- 45 मिनट तक चिटियों के चाल की तरह वाहन के पहिए चल रहे थे। माजन मोड़ पर सीएनजी गैस पाइप लाइन कार्य चल रहा था, ठेकेदार ने सड़क के दोनों लेन में खुदाई कर दी। जिसके कारण सैकड़ों वाहन जाम में फसते गये। यह समस्या दोपहर तक बनी रही। यातायात पुलिस ने जब आक्रामक रूख अपनाया और एक साईड के सड़क के गड्ढों को मिट्टी से पटा दिया गया, तब आवागमन चालू हुआ। लेकिन आज माजन मोड़ से लेकर कॉलेज तिराहा तक जाम के झाम से लोग परेशान रहे।
