महिला कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे को मिली जमानत, पिस्टल के साथ पकड़ा था

ग्वालियर। वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस ने गहमागहमी होने के कारण एक कार को पकड़ा था। कार में बैठे युवक की पहचान नितिन सिंह परिहार निवासी शब्द प्रताप आश्रम के रुप में हुई थी। बताया गया कि युवक की गाड़ी में एक पिस्टल भी बरामद हुई। युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कम्पू थाने में मामला दर्ज किया गया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनू परिहार ने फोन पर चर्चा के दौरान बताया कि नितिन सिंह परिहार मेरा बेटा है बीते दिन कंपू थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था आज पुलिस के द्वारा नितिन परिहार को जिला न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Next Post

देवास में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: किराए के मकान में युवती की हत्या

Wed Oct 1 , 2025
देवास। कोतवाली थाना क्षेत्र के वैशाली एवेन्यू में बुधवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। 3 दिन से लापता रही युवती का शव उसके किराए के मकान से बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच […]

You May Like

मनोरंजन