भोपाल के लखेरापुरा चौक बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान व्यापारियों और नगर निगम कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। अतिक्रमण अधिकारी महेश गौड़ के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान अधिकारी महेश गौड़ के साथ झूमाझटकी भी हुई। स्थिति बिगड़ने पर कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर उन्हें दूर किया। अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर दुकानदारों और कर्मचारियों के बीच काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। लखेरापुरा चौक बाजार में अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध, अधिकारी महेश गौड़ से झूमाझटकी का आरोप
