ग्वालियर: गायत्री प्रज्ञा पीठ, कंपू के तत्वाधान में 14 दिवसीय योग शिविर का आज समापन हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में शिविर में निरंतर अभ्यास करने वाले भाई-बहनों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके समर्पण को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में गायत्री प्रज्ञा पीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी शिव वीर सिंह चौहान ने योगाचार्य जेपी शर्मा का स्वागत किया। डॉ. आरती सिंह द्वारा हेमलता शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
गायत्री दीप यज्ञ एवं आध्यात्मिक वातावरण:शिविर की पूर्णता पर गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन किया गया, जो आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र रहा। इस यज्ञ को श्रीमती कल्पना गुप्ता, श्रीमती कमला गुप्ता एवं श्रीमती अलका राजावत द्वारा श्रद्धाभाव के साथ कराया गया
Next Post
चिड़ीखो वन क्षेत्र में भीषण आग, कई किमी तक फैली दिखीं लपटें
Wed Apr 15 , 2026
नरसिंहगढ़: नगर के समीप स्थित चिड़ीखो वन क्षेत्र में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग छोटे महादेव बीट के कई हिस्सों में एक साथ भड़क उठी और तेज हवाओं के कारण तेजी से फैलते हुए छोटे महादेव मंदिर के पास तक पहुंच गई. कल देर […]

You May Like
-
1 year ago
प्रमुख मुद्राओं में गिरावट
-
9 months ago
घाना में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत