2 डंपर और 105 घनमीटर अवैध रेत भंडारण जप्त

जबलपुर: खनिज व राजस्व दल द्वारा संयुक्त रुप से सिहोरा एवं मझौली तहसील क्षेत्र में औचक जांच की गई। जांच दौरान ग्राम घाट सिमरिया में खनिज रेत की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने से 2 डंपर को जप्त कर आगामी आदेश पर्यंत थाना गोसलपुर की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।

उक्त तारतम्य में जांच दौरान ग्राम घुघरी नवीन के खनिज रेत की लगभग 105 घन मीटर मात्रा को बगैर वैधानिक अनुमति के भंडारण किया जाने के दृष्टिगत मौके से जप्त कर आगामी आदेश पर्यंत ग्राम कोटवार घुघरी नवीन की सुपुर्दगी में प्रदान किया गया है।

Next Post

दस लाख की डिमांड कर महिला को घर से निकाला

Thu May 15 , 2025
जबलपुर: बरेला थाना क्षेत्र मेंं रहने वाली एक महिला से दहेज में दस लाख की डिमांड कर उसे ससुराल पक्ष ने घर से निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि श्रीमती भारती सोनी 30 वर्ष निवासी बर्मन मोहल्ला बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विवाह हिन्दू रीति रिवाज से दीपक […]

You May Like