जबलपुर: बरेला थाना क्षेत्र मेंं रहने वाली एक महिला से दहेज में दस लाख की डिमांड कर उसे ससुराल पक्ष ने घर से निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि श्रीमती भारती सोनी 30 वर्ष निवासी बर्मन मोहल्ला बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विवाह हिन्दू रीति रिवाज से दीपक सोनी निवासी व्हीकल मोड़ इंद्रानगर लोको कॉलोनी रंाझी के साथ हुआ था।
पति शराब पीकर उससे आये दिन मारपीट करने लगा, सास भी पति का सहयोग करती थी उसने सोचा कुछ समय बाद सब ठीक हो जायेगा इसलिये प्रताडऩा सहती रही पति ने मारपीट कर दहेज में दस लाख रूपए की मांग कर उसे घर से निकाल दिया।
