दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ में स्टेट बैंक के सामने रहने वाले एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव माईसेम फैक्ट्री गेट स्थित यात्री प्रतीक्षालय के बाजू में मिला. जानकारी के अनुसार मृतक राजकुमार चौरसिया, निवासी स्टेट बैंक के सामने नरसिंहगढ़, मानसिक रूप से अस्वस्थ था. वह अक्सर माईसेम फैक्ट्री गेट के पास यात्री प्रतीक्षालय के बाजू में सो जाता था.
शनिवार सुबह वह प्रतीक्षालय के पास मृत अवस्था में पड़ा मिला. सूचना पर नरसिंहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.
