भोपाल: टीटी नगर स्टेडियम में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लेकर फिटनेस का संदेश दिया।साई और खेल विभाग द्वारा आयोजित इस अभियान में युवाओं, खिलाड़ियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि देशभर में इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें।
Next Post
जर्जर पानी टंकी का हिस्सा ढहा, टला बड़ा हादसा; रहवासियों में दहशत
Sun Jun 7 , 2026
सिंगरौली: नगर निगम क्षेत्र के बिलौजी में आज सुबह वर्षों से जर्जर हालत में खड़ी एक बंद पड़ी पानी की टंकी का हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। हादसे के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश […]

You May Like
-
8 months ago
कनाडा को खा जायेगा चीन : ट्रंप
-
2 years ago
स्कूल से लौटीं छात्रा ने लगाई फांसी
-
7 months ago
नितिन नबीन ने साय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ