देवसर बाजार की सड़क का नहीं हट रहा अतिक्रमण

देवसर: देवसर मुख्य बाजार के सड़क मार्ग का अतिक्रमण हटाने में प्रशासन को पसीना छूट रहा है। देवसर बाजार की सड़क लगातार दिनों दिन सिकुड़ती जा रही है और आये दिन आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। यहां तक कि देवसर बाजार में जाम लगना आम बात हो चुकी है।

गौरतलब हो कि पिछले माह सांसद डॉ. राजेश मिश्रा देवसर बाजार में सिंगरौली-बैढ़न आते समय जाम में फंस गये थे। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद ने मुद्दा उठाया था।

अतिक्रमण न हटाये जाने से एनएच 39 देवसर मुख्य बाजार के 50 फीसदी सड़क दुकानदारों के कब्जे में होने से जाम लगना आम बात हो चुकी है। बाजार की सड़क पर दुकानदार अपनी सामग्री सुबह ही फैला लेते हैं। जिससे आवागमन अक्सर बाधित होता है।

Next Post

उप पंजीयक छुट्टी पर गए, दफ्तर में एक सप्ताह से ताला

Wed Apr 16 , 2025
सिंगरौली:उप पंजीयक के अवकाश पर चले जाने से दफ्तर में पिछले बुधवार की दोपहर से ताला लटका हुआ है और जहां इन दिनों भूमि की रजिस्ट्री पूरे जिले में बन्द है। गौरतलब हो कि जिले के देवसर-चितरंगी व सिंगरौली उप पंजीयक खुला है। किन्तु देवसर-चितरंगी उप पंजीयक विहीन है। लेकिन […]

You May Like