ग्राम डाभिया में कलेक्टर ऋषव गुप्ता की रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खंडवा: जिले के खालवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम डाभिया में मंगलवार रात आयोजित रात्रि चौपाल में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। पंचायत भवन परिसर में आयोजित इस चौपाल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, एसडीएम हरसूद रमेश खतेड़िया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पास के ग्राम रोशनी स्थित अस्पताल में पेयजल संकट और गंदे शौचालय की समस्या उठाई। इस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने एसडीएम को उसी रात अस्पताल का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण अस्पतालों में नियमित निरीक्षण कर स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की निगरानी सुनिश्चित की जाए।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले गेहूं और चावल की गुणवत्ता को लेकर भी ग्रामीणों ने शिकायत की। कलेक्टर ने खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील करते हुए घरों में नलों पर टोंटी लगाने और रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाना बेहद जरूरी है।चौपाल में महिलाओं को फोर्टीफाइड चावल के फायदे बताए गए तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना की जानकारी भी दी गई।

Next Post

पीएम मोदी के समर्थन में उतरे शरद पवार: कहा, राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, पर राष्ट्रीय हित और देश की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है

Wed May 20 , 2026
मुंबई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने प्रधानमंत्री का समर्थन किया है। मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवार ने स्पष्ट किया कि भले ही उनकी और मोदी की राजनीतिक विचारधाराएं […]

You May Like