जॉर्डन, मिस्र ने संयुक्त राष्ट्र मतदान से पहले गाजा में युद्धविराम के कड़े प्रावधानों का आग्रह किया

अम्मान, 18 नवंबर (वार्ता) जॉर्डन के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री अयमान सफादी और मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती ने सोमवार को निर्धारित मतदान से पहले गजा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के मसौदे पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि मंत्रियों ने फ़ोन पर हुई बातचीत में गजा में युद्धविराम को मज़बूत करने के लिए प्रस्ताव की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने युद्धविराम को बनाए रखने के प्रयासों की भी समीक्षा की तथा मानवीय सहायता की तत्काल और पर्याप्त आपूर्ति सहित इसकी शर्तों का पूर्ण पालन करने का आह्वान किया।

श्री सफादी और श्री अब्देलती ने कहा कि स्थिति को स्थिर करने के लिए दो-राज्य समाधान पर आधारित एक न्यायसंगत और व्यापक शांति की दिशा में एक स्पष्ट राजनीतिक दृष्टि की आवश्यकता है, जिसमें 1967 की सीमा रेखा पर पूर्वी यरुशलम की राजधानी वाला एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी राज्य हो।

मंत्रियों ने मिस्र में आयोजित होने वाले गजा के शीघ्र पुनरुद्धार एवं पुनर्निर्माण पर आगामी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा की। उन्हाेंने कहा कि पुनर्निर्माण तथा मानवीय संकट को कम करने के लिए क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय समर्थन आवश्यक होगा।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा सोमवार को गाजा पर अमेरिका द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव पर मतदान किए जाने की उम्मीद है।

 

 

Next Post

सीरिया-रूस के सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिणी सीरिया में मिलिट्री पॉइंट्स का दौरा किया

Tue Nov 18 , 2025
दमिश्क, 18 नवंबर (वार्ता) सीरिया और रूस के सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए सोमवार को दक्षिणी सीरिया में मिलिट्री पॉइंट्स और साइट्स का दौरा किया। सीरियाई डिफेंस अथॉरिटीज़ के मीडिया और कम्युनिकेशंस डायरेक्टरेट की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस दौरे का मकसद […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।