लीमा (वार्ता) भारत के रुद्रांक्ष पाटिल और आर्या बोर्से की जोड़ी ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2025 में मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
पेरू के लीमा आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी नॉर्वे के जोन-हर्मन हेग और जनेट हेग डुएस्टाड से 17-11 से हार का सामना करना। इसके साथ ही उन्हें रजत पदक संतोष करना पड़ा। यह इस सत्र में उनका लगातार दूसरा आईएसएसएफ वर्ल्ड कप पदक है। वहीं चीन के वांग जीफेई और सॉन्ग बूहान की जोड़ी को कांस्य पदक मिला।
इससे पहले, रुद्रांक्ष और आर्या ने इसी महीने की शुरुआत में निशानेबाजी ब्यूनस आयर्स वर्ल्ड कप में भी रजत पदक जीता था।
क्वालिफिकेशन राउंड में रुद्रांक्ष और आर्या ने 632.5 स्कोर किया और दूसरे स्थान पर रहकर स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंचे।
अर्जुन ने शनिवार को 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता था।
