वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, जंगल में छिपाकर रखी थीं 9 मोटरसाइकिलें

भैंसदेही। थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं और इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी फरार बताया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलों की कुल कीमत लगभग 5 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस को 24 और 25 मार्च की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल के साथ भीकुंड रोड पर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को वाहन सहित पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजल उर्फ शेख अरसद (22) निवासी बैरागढ़ थाना धारणी, महाराष्ट्र हाल निवासी भैंसदेही बताया। उसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अन्य चोरी की मोटरसाइकिल गुपतवाड़ा के जंगल में छिपाकर रखने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नौ अन्य मोटरसाइकिल बरामद कर लीं। इस संबंध में थाना भैंसदेही में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Next Post

बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान: 5वीं-8वीं के नतीजों में छात्राओं की बढ़त, कुल परिणाम भी बेहतर

Wed Mar 25 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा के हालिया नतीजों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बेटियां पढ़ाई में लगातार नई ऊंचाइयां छू रही हैं। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणामों में छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन […]

You May Like