
उज्जैन। देवास रोड स्थित आउटलेट में फूड वेस्टेज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम तोड़ने वाले मृतकों के परिजनों को श्री गंगा ग्रुप 30-30 लाख रुपए की सहायता देगा।
प्रबंधन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए यह निर्णय लिया है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।
