नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की महारैली आयोजित की गई। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता एक मंच पर नजर आए।
रैली के दौरान विपक्षी नेताओं ने SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान नाम हटाए जाने से पात्र मतदाताओं के मतदान के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। इसी मुद्दे को लेकर नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की। देखिए दिल्ली से हमारी खास ग्राउंड रिपोर्ट.
