खजूरी बाजार रोड पर धीमी गति से डाली जा रही पाइप लाइन, लोग परेशान

इंदौर:शहर में विकास कार्यों की धीमी गति और समय पर काम न होने के कारण नागरिकों को हो रही परेशानियां एक गंभीर समस्या है. इस तरह की लापरवाही न केवल बुनियादी ढांचे को प्रभावित करती है, बल्कि कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो जाती है.मामला जर्जर सडक़ से जुड़ा हुआ है, खजूरी बाजार रोड पर गौर कुंड चौराहा से सुभाष मार्ग की ओर जाने वाला अहिल्यापुरा मार्ग पिछले दो महीनों से बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है. यहां नगर निगम द्वारा नई सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया था, जिसके लिए पहले से बनी पक्की सडक़ को खोद दिया।

गया, लेकिन कार्य की रफ्तार इतनी धीमी है कि लाइन डालने के बावजूद अब तक सडक़ का पुनर्निर्माण नहीं किया गया है. बताया जाता है कि सीवरेज लाइन डालने के बाद भी नगर निगम द्वारा नई लाइन से संबंधित शुल्क या अन्य औपचारिकताओं को लेकर अनावश्यक देरी की जा रही है, जिसके कारण सडक़ निर्माण रुका हुआ है. वर्तमान में सडक़ कच्ची अवस्था में है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

कच्ची और जर्जर सडक़ के कारण आए दिन यातायात जाम की स्थिति बन रही है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को दिक्कत हो रही है. इस बदहाल स्थिति के चलते उनका कारोबार लगभग ठप हो चुका है. वाहनों की आवाजाही से उडऩे वाली धूल से वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से शीघ्र सडक़ निर्माण कर समस्या के समाधान की मांग की है.

यह बोले रहवासी

ड्रेनेज लाइन का कार्य तो हो चुका है, बस सडक़ का निर्माण होना बाकी है. इस जर्जर सडक़ के कारण धूल उड़ती है, लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है.
– सुरेंद्र सोनी

शहर का सबसे ज्यादा व्यस्त क्षेत्र है. इस कारण यहां चारों तरफ से यातायात आता है. जर्जर सडक़ के कारण दिनभर वाहन गिरते रहते हैं, लोग परेशान रहते हैं.
– भोले

सडक़ का कार्य अभी तक नहीं किया गया, जिसके कारण इधर से लोग नहीं आ रहे हैं. ऐसे में यहां के सभी व्यापारियों का व्यापार दस प्रतिशत रह गया है.
– राजकुमार काला

Next Post

गणतंत्र दिवस समारोह में डॉ रुपाली हुई सम्मानित

Thu Jan 29 , 2026
सीहोर. गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में अंतराष्ट्रीय कत्थक नृत्य कलाकार एवं नृत्यगुरु डॉ रुपाली नवीन सोनी डायरेक्टर सरस्वती कत्थक डांस कला केन्द्र को कला संस्कृति एवं शास्त्रीय एवं फोक नृत्य के क्षेत्र में विगत 10 वर्षो से अमुल्य योगदान देने एवं नगर को प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर […]

You May Like