पाकिस्तान पर दूसरे टेस्ट में धीमी ओवर गति के लिए लगा जुर्माना

केपटाउन, 07 जनवरी (वार्ता) पाकिस्तान पर न्यूलैंड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गये दूसरे टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

पाकिस्तान को निर्धारित समय से पांच ओवर कम फेंकने का दोषी पाया गया। आईसीसी के नियमों के अनुसार पाकिस्तान के खाते से पांच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक काटे गये हैं।

यह जुर्माना खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार है, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है। नियमों के अनुसार खिलाड़ियों पर उनके द्वारा निर्धारित समय में गेंदबाजी नहीं करने पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की खेल शर्तों के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार पांच डब्ल्यूटीसी अंक काटे गए। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने इसे स्वीकार कर लिया है।

 

Next Post

मौका मिला तो दिल्ली को फिर विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएंगे : कांग्रेस

Tue Jan 7 , 2025
नयी दिल्ली, 06 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि केंद्र तथा दिल्ली की वर्तमान सरकारें राष्ट्रीय राजधानी की बुनियादी चिंताओं को दूर करने में विफल रही हैं इसलिए यहां के लोग 5 फरवरी का इंतजार कर रहे थे ताकि उन्हें कांग्रेस के शासन वाले अपने स्वर्णिम काल में फिर […]

You May Like