गैस सिलेंडर हेरफेर मामला: फीनिक्स और बीएस एचपी गैस एजेंसी की जांच पूरी, कलेक्टर को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

भोपाल: जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच जिला खाद्य आपूर्ति प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी में सामने आई अनियमितताओं की जांच अब पूरी हो चुकी है. जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल और कोटरा सुल्तानाबाद की बीएस एचपी गैस एजेंसी में सिलेंडरों के हेरफेर के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं.जांच के अनुसार, दोनों एजेंसियों के बड़े गोदामों में स्टॉक में गंभीर गड़बड़ी पाई गई. फीनिक्स एजेंसी में 350 घरेलू, 350 व्यावसायिक और करीब 2000 छोटे (5 किलो) सिलेंडर रिकॉर्ड से गायब मिले, जबकि बीएस एजेंसी के गोदाम में 254 भरे हुए सिलेंडर नहीं पाए गए।

इसके अलावा व्यावसायिक सिलेंडरों के स्टॉक में भी अंतर सामने आया है.मामले में रिटायर्ड सहायक आपूर्ति अधिकारी बी.पी. शर्मा और उनके रिश्तेदारों के नाम भी जांच में जुड़े बताए जा रहे हैं. जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि मंगलवार को पूरी जांच रिपोर्ट कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को सौंपी जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर संबंधित एजेंसियों के लाइसेंस निरस्त करने तक की कार्रवाई के लिए कंपनियों को प्रस्ताव भेजा जा सकता है.

Next Post

सिविल सेवा दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान, मंत्री काश्यप ने दिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार

Tue Apr 21 , 2026
भोपाल: सिविल सेवा दिवस के अवसर पर प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार और जनहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित […]

You May Like